Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें इनके लेटेस्ट रेट

November 24, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Update : देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती है। जिसके मुताबिक कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनकी कीमतें बढ़ जाती है।

दरअसल बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने 24 नवंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरो में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम

– नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये डीज़ल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।

– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।
– बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है।
– हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है।
– जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।
– पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है।
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें