PIB fact check: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्लास्टिक के नोटों की चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है। इसी के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के भ्रामक दावे भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। इन दावों को लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। PIB ने साफ किया है कि वायरल हो रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है।
PIB फैक्ट चेक ने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि RBI 30 जून 2026 से कागज के नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी नोट जारी करने जा रहा है। PIB ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है।
Several social media posts are falsely claiming that RBI will withdraw paper currency notes and replace them with plastic currency notes from June 30, 2026.#PIBFactCheck
❌ This claim is #Fake
✅ According to @RBI, there are no plans to withdraw paper currency notes or… pic.twitter.com/dhZqANjip9
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
नहीं बदले जाएंगे नोट
PIB के अनुसार, RBI की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है। न तो कागज के नोट वापस लिए जा रहे हैं और न ही उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई घोषणा की गई है। PIB की ओर से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़ें- PM Modi ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री
AI से बनाया गया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो
एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए PIB फैक्ट चेक ने एक और बड़े ऑनलाइन निवेश घोटाले को लेकर भी चेतावनी जारी की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चल रहे एक विज्ञापन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो दिखाया जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि मात्र 22,000 रुपए के निवेश पर प्रतिदिन 60,000 रुपए तक और हर महीने 16 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।
💸 Don’t Fall for Investment Frauds❗
A video embedded in a Facebook advertisement falsely shows the Union Finance Minister, Nirmala Sitharaman, endorsing an investment platform that claims to offer returns of up to ₹60,000 per day & up to ₹16 Lakh per month on an investment… pic.twitter.com/LvbsKdRmKp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
PIB ने जांच के बाद बताया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। PIB ने स्पष्ट किया कि न तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने किसी ऐसे निवेश मंच या योजना का समर्थन, प्रचार या अनुमोदन किया है।
निवेश से पहले आधिकारिक स्रोतों से करें पुष्टि
PIB ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर ठग अक्सर फर्जी वीडियो, बड़े मुनाफे के झूठे वादे और सरकारी हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी निवेश से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
PIB ने व्हाट्सऐप नंबर किया जारी
साथ ही PIB ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें भारत सरकार से जुड़ी कोई संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत PIB फैक्ट चेक को दें। इसके लिए व्हाट्सऐप नंबर +91 8799711259 जारी किया गया है। PIB ने लोगों से सतर्क रहने, सोच-समझकर क्लिक करने और ऑनलाइन ठगी व फर्जी खबरों से बचने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...