Site icon Dainik Savera Times

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है।

जहां छुईपाली टोल नाका के पास एक पिकअप वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Exit mobile version