Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : तीर्थ दर्शन योजना : श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचे 800 यात्री

5 मई को दिखाई थी हरी झंडी

5 मई को दिखाई थी हरी झंडी

करनाल। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करनाल से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुए 200 तीर्थयात्री और हरियाणा के कुल 9 जिलों से लगभग 800 यात्री हजूर साहिब नांदेड़ दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजा वातावरण

हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर इन सभी श्रद्धालुओं का उत्साह और आत्मीयता से स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन पर पहुँचते ही स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा तीर्थयात्रियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ किया गया। स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं पाए। हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन का पूरा वातावरण बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे से गुंजायमान हो उठा। भव्य स्वागत के उपरांत, सभी तीर्थयात्रियों को निर्धारित होटलों में ले जाया गया। आज सायं सभी श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेगें।

5 मई को दिखाई थी हरी झंडी

बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़  जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी प्रकार करनाल से तीर्थ यात्रियों को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेलगाड़ी में चलता रहा सतनाम वाहेगुरु का जाप

सतनाम वाहेगुरु का जाप और गुरुवाणी का पाठ श्रद्धालुओं को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र में जाने का जोश और जज्बा भरता रहा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र से चलकर दूसरे दिन उत्तर प्रदेश से होती हुई मध्य प्रदेश से गुजर रही है। इस ऐतिहासिक व यादगार धार्मिक यात्रा करवाने के लिए सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

श्रद्धालुओं को मिला पौष्टिक भोजन

धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रात्रि के समय पौष्टिक भोजन दिया गया। वहीं सुबह के समय हाई टी व नाश्ते के समय पोहा और फल, भोजन दिया गया। मामू माजरा ने कहा कि सभी श्रद्धालु वाहे गुरू का नाम जप रहे हैं और रात्रि को सोने से पहले और सुबह जल्दी उठकर गुरुवाणी का सिमरन कर रहे है। इससे श्रद्धालुओं में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन करने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है।

ट्रेन में चिकित्सकों का योगदान सराहनीय

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र में यात्रियों को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन में सिविल अस्पताल कुरूक्षेत्र के डॉक्टरों द्वारा यात्रियों को दी जा रही। इस प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने हेतु चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों की शुगर, बीपी व नियमित जांच की

स्वास्थ्य सेवाओं का रखा ध्यान

ट्रेन में डा. मनिंदर जीत सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और यात्रियों को शुगर, बीपी एवं दर्द निवारक दवाइयां उनकी सीट पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रा के दौरान डॉक्टरों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों का वितरण तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग यात्रियों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read :

Also Read : 

Exit mobile version