नेशनल डेस्क: पीलीभीत बरेली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार बच्चों और महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: CNG Prices Change: नए साल पर कार चालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, CNG की कीमतें होंगी कम
हादसा शाम करीब चार बजे देवहा नदी के पुल के निकट हुआ। घायलों में जहानाबाद क्षेत्र के गांव ढकिया नत्था के निवासी राकेश पुत्र शमशेर, उनका सात वर्षीय पुत्र रनवीर, ऊषा देवी पत्नी प्रेम बहादुर, दुर्गा देवी पत्नी विजय पाल, जमुना प्रसाद, पूरनपुर, विनीता, मायका देवी, लीलावती, पूजा, प्रज्ञा निवासी ढकिया नत्था, कार सवार मीनाज, अक्षरानूर और आलम का नाम शामिल है।
राकेश और लीलावती की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लीलावती की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर लेकर चले गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लिए गए है। एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम के लिए इंकार कर दिया है। बाकी की घायलों की हालत में सुधार है।
Video: सोलन की सेंट स्टीफन चर्च में मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
मेष: दिन शुभ रहेगा...