Site icon Dainik Savera Times

मेघालय के अनानास को घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान मिल रही : प्रधानमंत्री मोदी

शिलॉन्गः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के किसानों का भी सशक्तीकरण हो रहा है। मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलते देखकर खुशी हुई। ऐसे प्रयास न केवल हमारी विविध कृषि विरासत का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे किसानों को भी सशक्त बनाते हैं। इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि राज्य के अनानास दिल्ली हाट में प्रर्दिशत किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार अच्छे स्वाद और गुणवत्ता वाले राज्य के अनानास की बाजारों में मांग है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘अच्छी गुणवत्ता और अपनी मिठास वाला अनानास धीरे-धीरे अन्य देशों में निर्यात किए जाने के अलावा रिलायंस जैसे खुदरा विक्रेताओं के बीच भी पसंदीदा फल बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह किसानों के लिए बड़े बाजार खोल रहा है जिन्हें उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है।’’ राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाट में आयोजित अनानास महोत्सव में मेघालय के अनानास उपलब्ध हैं, जहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से किसान, शिल्पकार और स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Exit mobile version