Site icon Dainik Savera Times

लाल सागर के माध्यम से व्यापार में कमी के कारण समुद्री डकैती फिर से बढ़ सकती हैं : अधिकारी

पणजी: लाल सागर से अधिकतर पोत यातायात को ‘केप ऑफ गुड होप’ के माध्यम से मोड़ने से समुद्री डकैती फिर से बढ़ सकती हैं। इटली की नौसना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। इटली की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल ऑरेलियो डी कैरोलिस ने गोवा के वास्को में कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरान सर्मिथत विद्रोही समूह हूती के खतरे के कारण, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के बीच लाल सागर के माध्यम से व्यापार का प्रवाह कम हो गया है और अधिकतर पोतों का दक्षिण अफ्रीका के ‘केप ऑफ गुड होप’ के माध्यम से मार्ग परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे किसी न किसी तरह से इस क्षेत्र में समुद्री डकैती की वापसी को बढ़ावा मिला है। इटली के नौसेना वाहक स्ट्राइक समूह के कमांडर रियल एडमिरल जियानकालरे सियापिना ने कहा कि वे 5-6 अक्टूबर को गोवा तट पर अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय अभ्यास करेंगे।

Exit mobile version