Site icon Dainik Savera Times

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़े पीयूष गोयल

मुंबई: केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई से लोकसभा सांसद पीयूष गोयल गुरुवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़े। श्री टाटा का बुधवार देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

गोयल टाटा के साथ बिताये अपने समय को याद करते हुए भावुक हो गये और कहा कि उनका आम से लेकर खास लोगों के प्रति प्यार और समर्पण ने उन्हें हजारों लोगों के दिलों का मसीहा बना दिया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे याद है कि जब वह एक बार मुंबई में नाश्ते के लिए हमारे घर आये थे, तो हमने केवल साधारण इडली, सांभर, डोसा परोसा था, लेकिन उन्होंने बहुत सराहना की। मेरा मतलब है, उनके पास दुनिया के सबसे बेहतरीन रसोइये होंगे, लेकिन उन्होंने उस साधारण नाश्ते की बहुत सराहना की। वह हमारे परिवार से बहुत प्यार करते थे।”

Exit mobile version