Site icon Dainik Savera Times

Piyush Goyal ने अमेरिका में निवेशकों के साथ की बैठकें, निवेश के अवसरों की दी जानकारी

नयी दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका की यात्रा में न्यूयार्क में अपने प्रवास के दूसरे दिन उद्योग एवं व्यवसाय जगत के विभिन्न हस्तियों और प्रवासी भारतीयों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। मंत्री गोयल ने न्यूयार्क प्रवास बुधवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी रखा और ब्लैकरॉक के मुख्य परिचालन अधिकारी रॉबर्ट गोल्डस्टीन, सिस्टम टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनूप पोपट, टिलमैन होल्डिंग्स के सीईओ संजीव आहूजा, सी4वी के सीईओ शैलेश उप्रेती, और जेनस हेंडरसन इन्वेस्टर्स के सीईओ अली डिबज सहित प्रमुख निवेशकों से मुलाकात की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रायल की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री गोयल ने इन बैठकों में निवेशकों और उद्यमियों के साथ भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सहयोग के अवसरों पर चर्चा। उन्होंने उन्हें कारोबार शुरू करने या पहले से चल रहे अपने कारोबार के विस्तार के लिए अमंत्रित किया । साथ ही उन्होंने भारत में व्यापार करने में आसानी को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुख व्यापार विशेषज्ञों से सुझाव और विचार भी प्राप्त किए।

Exit mobile version