Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET-UG 2027 : 6 दिनों में करीब 1,000 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने की योजना

July 9, 2026

NEET-UG 2027 : 6 दिनों में करीब 1,000 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने की योजना

नई दिल्ली : चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अगले साल राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) कंप्यूटर आधारित होगी और इसे 6 दिनों में करीब 1,000 केंद्रों पर आयोजित करने की योजना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट सबसे बड़ी परीक्षा है और इसमें करीब 25 लाख अभ्यार्थी शामिल होते हैं।

प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने घोषणा की कि अगले साल से नीट पारंपरिक कागज-कलम के बजाय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। सूत्रों ने बताया कि नीट-यूजी को पारंपरिक कागज-कलम या ऑनलाइन कराने को लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच कई वर्षों से विस्तृत विचार-विमर्श चल रहा है।

एक सूत्र ने बताया, अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाले जेईई (संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) की तरह ही, यह परीक्षा भी कम से कम 6 दिनों तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों का चुनाव उनकी विश्वसनीयता और वहां मौजूद आधारभूत संरचना की जांच-पड़ताल के बाद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी विस्तृत योजना अभी तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजैंसी (एनटीए) हर साल चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए नीट आयोजित करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें