नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश के बहादुर जवानों के साथ यह त्यौहार मनाएंगे। सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि वह यह त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस सैन्य अड्डे या चौकी पर जवानों के साथ यह त्यौहार मनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली का त्यौहार

