PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना जारी रखना चाहते हैं, तो फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराना जरूरी है। अगर यह रजिस्ट्री 1 जनवरी 2026 तक नहीं कराई, तो आपकी सम्मान निधि बंद हो जाएगी। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।
जिले के 3.04 लाख किसानों में से 1.79 लाख ने कराई रजिस्ट्री
जिले में कुल 3.04 लाख किसान हैं, जिनमें से 1.79 लाख किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। लेकिन 1.25 लाख से ज्यादा किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इस वजह से इन किसानों की सम्मान निधि पर संकट मंडरा रहा है।
प्रदेश में आगरा का आठवां स्थान
उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री के मामले में आगरा जिले का स्थान आठवां है। डीएम अरविंद बंगारी ने बताया कि प्रदेश में औसतन 55.59% किसानों ने रजिस्ट्री कराई है, जबकि आगरा जिले में यह आंकड़ा 59% है।
किन-किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा किसान बाकी हैं
अब भी जिले के कई क्षेत्रों में हजारों किसान रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं।
-खेरागढ़ – 25,705 किसान
-एत्मादपुर – 17,103 किसान
-फतेहाबाद – 18,964 किसान
-किरावली – 20,469 किसान
-सदर – 11,862 किसान
-बाह – 21,055 किसान
अधिकारियों को मिले ये निर्देश
डीएम अरविंद बंगारी ने सभी एसडीएम, बीडीओ और कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तेजी से काम करें ताकि मृतक और भूमिहीन किसानों की पहचान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हर ग्राम पंचायत में “फार्मर आईडी शिविर” लगाए जाएं ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे। फार्मर रजिस्ट्री पूरी होने के बाद किसानों को बार-बार KYC (केवाईसी) कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब तक जारी हो चुकी हैं 20 किस्तें
पीएम किसान योजना के तहत अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। इस योजना के जरिए 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी किसानों को 2-2 हजार रुपये मिले।
अब बारी 21वीं किस्त की
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल में जारी होती है।
-18वीं किस्त – अक्टूबर 2024
-19वीं किस्त – फरवरी 2025
-20वीं किस्त – अगस्त 2025
इस हिसाब से अब 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। संभावना है कि यह जानकारी दिवाली के बाद सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- मैं अगले साल भारत आ सकता हूं…

