Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री ने जद (यू) सांसदों से मुलाकात की, नीतीश के नेतृत्व की सराहना की

PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों से मुलाकात की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जदयू सांसदों के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। हमारी पार्टियों का साथ मिलकर काम करने और बिहार में खराब शासन, भ्रष्टाचार और अपराधीकरण के खिलाफ संघर्ष करने का लंबा इतिहास रहा है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हम सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’’ लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जद(यू) भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है। मोदी ने बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों से मुलाकात की थी। लोकसभा में तेदेपा के 16 सांसद हैं और वह भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है।

Exit mobile version