Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MODI ने इथियोपिया के PM अहमद से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

September 12, 2026

MODI ने इथियोपिया के PM अहमद से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा तथा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। आज से शुरू हुए दो दिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई इस वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

 

द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने परस्पर महत्व के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उन मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इथियोपिया की मौजूदगी से ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें