Site icon Dainik Savera Times

PM Modi, Amit Shah और JP Nadda ने भाई दूज की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई-बहन के पवित्र रिश्तों के प्रतीक पर्व भाई दूज की शुभकामनाएं दीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि ‘भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक पर्व है। देशभर के अपने परिवारजनों को इस पावन-पुनीत अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।‘

अमित शाह ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि ‘भाई-बहन के स्नेह और प्यार के प्रतीक पर्व भाई दूज की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।‘ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और बंधन के प्रतीक पर्व भाई-दूज की समस्त देशवासियों को हार्दकि शुभकामनाएं देता हूँ। उत्साह, उमंग और परस्पर सौहाद्र्र का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए, यह कामना करता हूँ।‘

Exit mobile version