Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने PM Modi और CM Yogi का जताया आभार

January 17, 2025

संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने PM Modi और CM Yogi का जताया आभार

PM Modi and CM Yogi : संगम नगरी प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। आम लोगों ने यहां मिल रही खास व्यवस्थाओं के लिए सरकार का आभार जताया। संगम तट पहुंचने वाले तमाम श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्रद्धालु लव कुश त्रिपाठी और श्रद्धालु आकाश शर्मा ने इस आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी जी का दिल से धन्यवाद दिया। मोदी जी ने कुंभ मेले की भव्यता को बढ़ाया है। सब कुछ सुव्यवस्थित है, और भारी भीड़ उमड़ी है। कैमरों की निगरानी में हर जगह सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा और हम श्रद्धालुओं से महाकुंभ में आने की अपील करते हैं।

एक महिला श्रद्धालु प्रवीन उप्पल ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं, स्नान के बाद मैं आनंद और खुशी से भरी हुई महसूस कर रही हूं। सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। जो टीवी में देखा था, उससे कहीं न कहीं 10 गुना ज्यादा अच्छी व्यवस्थाएं हैं। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का मैं आभार जताती हूं।

श्रद्धालु आकाश शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा व्यवस्था सहित यहां सुरक्षा उपाय काफी प्रभावी हैं। इतनी बड़ी भीड़ के साथ कोई भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। यहां आकर और संगम में स्नान करके मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं।

श्रद्धालु अभिषेक यादव ने कहा कि हम लखनऊ से आ रहे हैं और जहां तक सुरक्षा का सवाल है, यहां भारी बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद है। हम घाटों पर भी गए और वहां पर स्नान किया। घाटों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी में महाकुंभ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर में आस्था के इस विशाल आयोजन के लिए उच्च स्तरीय बुनियादी व्यवस्थाओं का निर्देश दिया, ताकि प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें