Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karpoori Thakur को जन्म-शताब्दी पर पीएम मोदी वं अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

January 24, 2024

Karpoori Thakur को जन्म-शताब्दी पर पीएम मोदी वं अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई बड़े नेताओं तथा संगठनों ने सामाजिक न्याय और समता के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके योगदान को याद किया है। मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा , “ हमारी सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ”सरकार ने दिवंगत ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मंगलवार को घोषणा की।

मोदी ने समाज और राजनीति पर कर्पूरी ठाकुर के अद्वितीय प्रभाव पर अपने विचार एक लेख में भी साझा किये हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन करता हूं। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैंने हमारे समाज और राजनीति पर उनके अद्वितीय प्रभाव पर अपने विचारों को कलमबद्ध किया है। ”


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महान नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने का स्वागत करते हुये उन्हें सामाजिक न्याय का महान योद्धा बताया और जन्म शताब्दी पर आज नमन किया। उन्होंने बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री को भारत रत्न से विभूषित किये जाने का भी स्वागत किया है। गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने के फैसले का स्वागत है। ”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें