नई दिल्ली। पूरी दुनिया की नजरें इस समय दिल्ली पर टिकी हैं, क्योंकि यहां दो बड़े ग्लोबल नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अहम मुलाकात हो रही है। पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं। सबसे खास बात यह रही कि खुद प्रधानमंत्री मोदी पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। यह एक बड़ा और दुर्लभ सम्मान माना जाता है।
पुतिन–मोदी की कार ने चौंकाया
आम तौर पर जब किसी बड़े देश का राष्ट्रपति भारत आता है, तो उसकी बख्तरबंद (सुरक्षित) कार पहले से ही दिल्ली पहुंच जाती है। राष्ट्रपति पुतिन की ऑफिशियल कार Aurus Senat और पीएम मोदी की Range Rover Sentinel, दोनों ही दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल हैं। लेकिन इस बार सबको हैरानी हुई जब दोनों नेता टोयोटा फॉर्च्यूनर में नजर आए। इससे साफ है कि यह फॉर्च्यूनर भी स्पेशल सिक्योरिटी फीचर्स से लैस थी, जिसकी कीमत का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर: क्यों है नेताओं की पहली पसंद
भारत में ज्यादातर नेता, अधिकारी और सुरक्षादस्ता फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल करते हैं। यह SUV मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
कीमत कितनी है
भारत में फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत
-₹33.65 लाख से शुरू होकर ₹48.85 लाख तक
-फॉर्च्यूनर लेजेंडर: ₹41.54 लाख से ₹46.75 लाख तक
पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प
टोयोटा फॉर्च्यूनर 4X2 और 4X4 दोनों कॉन्फ़िगरेशन में आती है।
पेट्रोल इंजन
- 2.7 लीटर इंजन
- 164 BHP पावर
- 245 Nm टॉर्क
डीजल इंजन
- 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन
- 201 BHP पावर
- 500 Nm टॉर्क
- कुछ टॉप वेरिएंट्स में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है
गियरबॉक्स विकल्प
- 5-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक
माइलेज (औसत)
फॉर्च्यूनर का माइलेज:
- 10.3 kmpl से 14.6 kmpl तक
फॉर्च्यूनर क्यों बनी VVIP की पसंद?
- मजबूत बॉडी
- दमदार इंजन
- भरोसेमंद परफॉर्मेंस
- हाई ग्राउंड क्लियरेंस
- सुरक्षा के लिए स्पेशल मॉडिफिकेशन
इसी वजह से इस खास मुलाकात में भी टोयोटा फॉर्च्यूनर ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।

