Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट…राष्ट्रपति सुबियांतो ने की आगवानी

July 6, 2026

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट…राष्ट्रपति सुबियांतो ने की आगवानी

जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है।

पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के किसी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं। इसे विशेष राजकीय सम्मान और स्वागत का प्रतीक माना जाता है। हाल ही में (मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान देखने को मिला था, जब यूएई वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया था। स्वीडन में भी ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने विमान को इसी तरह एस्कॉर्ट कर उनका स्वागत किया था।

 

प्रधानमंत्री इंडो पैसिफिक मिशन के तहत 6 दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।

 

पीएम ने इस यात्रा से जुड़ा एक लेख एक्स पर साझा किया। इंडोनेशिया को लेकर उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर, मैं 6-8 जुलाई तक इंडोनेशिया जाऊंगा। 2018 में इंडोनेशिया के मेरे पहले दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया था। हमारे आपसी संबंधों के बढ़ने के बाद यह मेरा पहला द्विपक्षीय दौरा होगा और राष्ट्रपति प्रबोवो के राजकीय दौरे के बाद होगा, जो 26 जनवरी, 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।”

उन्होंने कहा, भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक और जनसंपर्क हैं और मेरा दौरा हमारी कई तरह की साझेदारी के सभी पहलुओं को और गहरा करेगा। इस दौरे के दौरान, मैं इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करूंगा और राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करूंगा, जो हमारे करीबी सांस्कृतिक संबंधों का एक और शानदार सबूत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें