Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी आज संगम में करेंगे पवित्र स्नान

PM Modi at Sangam

PM Modi at Sangam

PM Modi at Sangam : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में पवित्र स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले महाकुंभ की भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज गए थे।

तय कार्यक्रमानुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुचेंगे। सुबह 10.45 बजे अरैल घाट पहुचेंगे। यहां करीब आधे घंटे स्नान पूजन करेंगे। पीएम मोदी अक्षयवट भी जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीपैड डीपीएस प्रयागराज पहुचेंगे। दोपहर 12.30 बजे पीएम मोदी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी गंगा स्नान और पूजन के बाद सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन जाएंगे। पीएम मोदी नेत्र कुंभ भी जाएंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे।

इधर,प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय निवासी और महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से सनातन धर्म को नई पहचान मिली है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले लोग इतने जागरूक नहीं थे, लेकिन अब उनमें आस्था और जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सनातन धर्म के प्रति विशेष श्रद्धा है और जब देश के शीर्ष नेता दूसरी बार प्रयागराज महाकुंभ में आते हैं, तो यह प्रयागराज के निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्मी समुदाय के लिए गर्व की बात है।

दिल्ली से आए सोनू रखेजा ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार का प्रबंधन बहुत बढ़िया है और यहां भीड़भाड़ नहीं है। मुझे लगता है कि एक दुर्घटना के बाद भी सब कुछ अच्छे से संभाला गया, जो एक विश्व रिकॉर्ड की तरह है। सभी को यहां आना चाहिए, दर्शन करना चाहिए, सनातन परंपराओं का पालन करना चाहिए और पवित्र स्नान करना चाहिए।‘

‘प्रबंधन एक मिसाल कायम कर रहा है। मोदी जी ने देश के लिए एक मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में सब कुछ बदल गया है। सनातनियों में जागृति आई है, राम मंदिर का निर्माण हुआ है और ये सभी बदलाव दिखाई दे रहे हैं।‘

Exit mobile version