Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi Somnath Mandir : PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना; शौर्य यात्रा में गूंजा डमरू

January 11, 2026

PM Modi Somnath Mandir : PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना; शौर्य यात्रा में  गूंजा डमरू

PM Modi at Somnath Temple : गुजरात के सोमनाथ में आयोजित स्वाभिमान यात्रा आज भव्य और ऐतिहासिक बनने जा रही है। बता दें कि इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण है 108 अश्वों की शौर्य यात्रा, जो भारत की वीर परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित ‘शौर्य यात्रा’ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं।

पीएम ने सोमनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान शौर्य यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साधु-संत भी पहुंचे सोमनाथ मंदिर

‘शौर्य यात्रा’ का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘शौर्य यात्रा’ के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘शौर्य यात्रा’ में हिस्सा लेने के लिए गुजरात पुलिस के 108 घोड़े पहुंचे। यह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के हिस्से के तौर पर आयोजित एक प्रतीकात्मक यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 

इस अवसर पर गुजरात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर शाम तक कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह 9:45 बजे सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:25 बजे वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। फिर सुबह 11:00 बजे सद्भावना ग्राउंड से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 12:10 बजे सोमनाथ हेलीपैड से राजकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजकोट में वह दोपहर 1:30 बजे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन के तहत ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:55 बजे राजकोट से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 5:00 बजे अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के अंतिम खंड महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

8 जनवरी से शुरू हुआ पर्व

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शुरुआत 8 जनवरी से हुई है। यह पर्व 11 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह कार्यक्रम 1026 ईस्वी में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ की स्मृति में आयोजित किया गया है। सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे।

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक

इससे पहले शनिवार की शाम कोप्रधानमंत्री मोदी ने श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में मंदिर परिसर के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और तीर्थयात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोमनाथ की यात्रा को और अधिक स्मरणीय बनाने के लिए ठोस कदमों पर विचार किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें