नई दिल्ली: राम नवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और अयोध्या में बने राम मंदिर अयोध्या में आयोजित सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
यह भी पढ़ें-
लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर लगा विराम, केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताई असल सच्चाई
हार्दिक पंड्या ने निभाया वादा, वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक विशेष धार्मिक क्षण देखने को मिला, जब सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं और तिलक किया गया। यह सूर्य तिलक लगभग 4 मिनट तक चला। खास बात यह रही कि यह तिलक ठीक उसी समय हुआ, जिसे भगवान राम के जन्म का समय माना जाता है।
#WATCH | On Ram Navami, PM Narendra Modi prays to Bhagwan Ram Lalla and observes the Surya Tilak ceremony at Ayodhya Ram Mandir. pic.twitter.com/paHj9LdFRY
— ANI (@ANI) March 27, 2026
इस बार राम नवमी पर शुभ संयोग भी बना। रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे विशेष योगों के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। इस दौरान रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य पूजा-पाठ भी किए गए, जिनका लाइव प्रसारण किया गया ताकि देश और विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन को देख सकें।
देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन त्याग, तप और संयम का प्रतीक है और उनसे हमें हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कामना की कि भगवान राम की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश विकसित व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़े।

