Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने बदली उद्योगपतियों और राजनेताओ के गठजोड़ की अवधारणा : Rajnath Singh

High-Level Committee Under Rajnath Singh Chairmanship

High-Level Committee Under Rajnath Singh Chairmanship

लखनऊः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का दूरदर्शी नेता बताते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने उद्योगपतियों और राजनेताओं के बीच गठजोड़ की अवधारणा को बदलते हुए देश में विकास की बयार ला दी है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास को लेकर श्री मोदी की दूरदर्शी सोच उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है जहां आम जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्यायों की ओर ध्यान दिलाते हैं वहीं पीएम मोदी की सोच समाधान की होती है।

उन्होंने कहा कि एक दशक पहले तक राजनेताओं और उद्योगपतियों के बीच गठजोड़ को संदेह की नजर से देखा जाता था और खतरे की घंटी माना जाता था लेकिन पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए इस धारणा को बदलना शुरु कर दिया था और उद्योगपतियों की मदद से गुजरात में विकास की गंगा बहा दी थी और अब जब पीएम मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं तो उद्योगपति और राजनेता मिल कर देश के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं जिसकी चर्चा देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है।

लखनऊ के सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। योगी सरकार के द्वारा जो प्रयास किए है उसकी परिणित आज आयोजित हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

Exit mobile version