नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद भरोसा जताया है कि राज्य में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले चरण में जिस तरह वोट किया है, उससे साफ है कि अब राज्य में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) का “जंगल राज” खत्म होने वाला है।
यह भी पढ़ें-
‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी करेंगे कब्जा’, ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
Bengal Elecion 2026:’बंगाल का अगला CM स्थानीय BJP कार्यकर्ता होगा’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर पलटवार
एंबुलेंस को समय पर नहीं मिला पेट्रोल, मरीज की तड़प-तड़प कर चली गई जान
एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। उनके मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग ने यह दिखा दिया है कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और बीजेपी की जीत की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में वोट देकर इस बदलाव को पूरा करें।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद TMC के उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, जिन पर हिंसा और गड़बड़ी फैलाने के आरोप हैं। उनका कहना था कि अब ऐसे लोगों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। वहीं, चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आईं। बीजेपी के उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले किए गए। कुछ जगहों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और बूथ एजेंटों को जबरन हटाने की कोशिश हुई।
इसी बीच, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में करीब 91.91% मतदान हुआ, जो काफी ज्यादा है। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। कुल मिलाकर, पहले चरण के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है और सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...