Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और कामना की कि श्रद्धा व भक्ति का यह पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा तथा नए उत्साह का संचार करें।
दक्षिण पूर्वी राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे मोदी ने सोशल नेटर्विकंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!” जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाई जाती है।
Exit mobile version