Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 79वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि समाज सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। कोविंद 2017 से 2022 के बीच भारत के राष्ट्रपति थे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न विषयों में उनकी समझ भी बहुत समृद्ध है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद केंद्र सरकार ने कोविंद को देश में एक साथ चुनाव आयोजित कराने के लिए गठित एक उच्च स्तरीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी है।

Exit mobile version