Site icon Dainik Savera Times

PM MODI ने अरुणाचल और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

**EDS: IMAGE VIA PMO** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi digitally addresses the 'Rozgar Mela', Monday, Feb. 12, 2024. PM distributed appointment letters to newly inducted recruits in government departments and organisations. (PTI Photo)(PTI02_12_2024_000084A)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और उनकी संस्कृति की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अरुणाचल प्रदेश के लोग भारत के विकास में समृद्ध योगदान दे रहे हैं। राज्य की संस्कृति की भी बहुत प्रशंसा की जाती है, विशेष रूप से वहां की जीवंत आदिवासी परंपराओं और समृद्ध जैव विविधता की। आने वाले वर्षों में अरुणाचल प्रदेश समृद्ध होता रहे।

मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, भारत को मिजोरम की अनूठी संस्कृति, इसकी सुंदरता और यहां के लोगों की गर्मजोशी की भावना पर बहुत गर्व है। मिज़ोरम संस्कृति बहुत प्रेरणादायक है, जो परंपरा और सद्भाव के मिश्रण का प्रतीक है। मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

Exit mobile version