Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी

March 5, 2024

PM MODI ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग- नवाज पार्टी के नेता शहबाज शरीफ को मंगलवार को बधाई दी। शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई।” शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें