Site icon Dainik Savera Times

पीएम मोदी ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को दी बधाई, कहा: ‘यह पावन अवसर मेरे…’

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘ जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!’’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय दक्षिण पूर्वी राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’ शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हैं।

Exit mobile version