Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

August 9, 2024

PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।” उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में आज स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है।

 

https://x.com/narendramodi/status/1821546477367259412

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें