Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को दी बधाई

May 12, 2023

PM Modi ने CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, कि ‘मैं उन सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए मुझे इन युवाओं पर गर्व है। मैं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी युवाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई देता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप सफलता हासिल करने में विफल रहे छात्रों की भी हौसला अफजाई की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘मैं उन प्रतिभाशाली युवाओं को बताना चाहूंगा, जिन्हें लगता है कि वे 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। आपके पास आने वाले समय में आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं करती है। उन क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें, जिन्हें लेकर आपके मन में जज्बा हो। आप चमक जाएंगे!’’

ज्ञात हो कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कि ‘मैं उनके उज्जवल अकादमिक करियर की कामना करता हूं। साथ ही यह कामना भी करता हूं कि वे कक्षा से इतर भी अपने जज्बे व जुनून के अनुरूप आगे बढ़ें।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें