Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विजय को बधाई दी

PM Modi

PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

 

टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।”

Exit mobile version