Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने Manipur का दौरा करना तक जरूरी नहीं समझा : Sharad Pawar

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर में स्थिति को इतना महत्वपूर्ण नहीं मानते हैं कि राज्य का दौरा किया जाए। शरद पवार ने महाराष्ट्र के बीड जिले में बृहस्पतिवार को होने वाली अपनी जनसभा से पहले संवाददाताओं से कहा, कि ‘मोदी सरकार मणिपुर में हो रही घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई है। पूवरेत्तर क्षेत्र महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। चीन की सीमा से लगे इलाकों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।’’
राकांपा प्रमुख ने दावा किया, ‘‘पूवरेत्तर में जो कुछ हो रहा है और करवाया जा रहा है, वह देश के लिए बेहद खतरनाक है। मणिपुर इसका उदाहरण है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी संसद के बाहर बोले और तीन मिनट का वीडियो संदेश दिया तथा अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का लंबा जवाब दिया, लेकिन उसमें मणिपुर का संक्षिप्त रूप से उल्लेख किया।’’
पवार ने कहा कि ‘मोदी को पूवरेत्तर जाकर लोगों को आश्वस्त करना चाहिए, लेकिन उन्होंने इसे जरूरी नहीं समझा। इसके बजाय, उन्होंने मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करने को प्राथमिकता दी।’’
Exit mobile version