Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक जताया

November 1, 2024

PM मोदी ने बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जाने माने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृशय़ पर एक अमिट छाप छोड़ी। देबरॉय, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे। वह 69 वर्ष के थे और राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक उच्च कोटि के विद्वान थे, जो अर्थशास्त्री, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता जैसे अन्य विषयों पर महारत रखते थे।

अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृशय़ पर एक अमिट छाप छोड़ी।’’ मोदी ने कहा कि देबरॉय ने सार्वजनिक नीति में अपने योगदान से परे, हमारे प्राचीन ग्रंथों पर भी काम किया और युवाओं के लिए उन्हें सुलभ बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता था। मैं अकादमिक क्षेत्र के लिए उनकी अंतर्दृष्टि और जुनून को याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें