Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने महाराष्ट्र में जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है। राज्य में भाजपा और उसके सहयोगी 141 सीटों पर आगे है। इसी के साथ इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।”

Exit mobile version