Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा बस हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान

Bathinda Bus Accident

Bathinda Bus Accident

 Bathinda Bus Accident : पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, 18 लोग घायल हो गए। PM Modi ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सड़क हादसे के मृतकों के प्रत्येक परिवार को दो लाख और घायलों को 50,000 रुपए राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।‘

सड़क हादसा बठिंडा के कोटशमीर रोड पर उस समय हुआ जब पुल से गुजर रही यात्रियों की एक बस नाले में जा गिरी
बता दें कि सड़क हादसा बठिंडा के कोटशमीर रोड पर उस समय हुआ जब पुल से गुजर रही यात्रियों की एक बस नाले में जा गिरी। बस के गिरने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार पांच यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य 18 यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राइवेट बस में सवार सभी यात्री एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर तेज रफ्तार से जा रही बस पुल से नीचे कई फीट गहरे नाले में गिर गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस टीम हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।

Exit mobile version