Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने अमेरिका में विमान हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 67 लोगों की जान चली गयी थी। इस विमान में 64 लोग सवार थे। इसमें 60 यात्री हैं और चालक दल के चार सदस्य थे। सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों की भी हादसे में मौत हो गयी थी।

PM मोदी ने विमान हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, वाशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हाíदक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Exit mobile version