Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने भरतपुर सड़क हादसे में हुई मौतों पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

September 13, 2023

PM Modi ने भरतपुर सड़क हादसे में हुई मौतों पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मुआवजे की घोषणा की हैं। भरतपुर जिले में एक ट्रेलर ट्रक (भारी सामान ढोने वाला ट्रक) ने बुधवार तड़के एक बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार गुजरात के 11 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धाíमक यात्र पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने भरतपुर में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें