Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने पर्यावरणविद Tulsi Gowda के निधन पर जताया शोक 

December 17, 2024

PM Modi ने पर्यावरणविद Tulsi Gowda के निधन पर जताया शोक 
Environmentalist Tulsi Gowda : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पर्यावरणविद तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘कर्नाटक की एक सम्मानित पर्यावरणविद और पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
उन्होंने अपना जीवन प्रकृति को समृद्ध करने, हजारों पौधे लगाने और हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए सर्मिपत कर दिया था। वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी। उनका काम हमारे ग्रह की रक्षा के लिए पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’

बता दें, तुलसी गौड़ा का सोमवार को कर्नाटक के उत्तर जिले के होन्नाली गांव में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। वह हलाक्की जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्हें 2021 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें