Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने गाजा के अस्पताल धमाके में जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

October 18, 2023

PM Modi ने गाजा के अस्पताल धमाके में जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

नेशनल डेस्क : गाजा के अल अहली अस्पताल में हुए एक दुखद विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गए। हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले के लिए इजराइल पर आरोप लगाया है जबकि दूसरी तरफ इजराइली सेना ने कहा है कि विस्फोट फिलिस्तीन के आतंकवादियों द्वारा रॉकेट मिसफायर के कारण हुआ था।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में हुई दुखद घटना पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमले में शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। “गाजा के अल अहली अस्पताल में जानमाल की दुखद क्षति से गहरा सदमा पहुंचा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र ठीक होने के लिए प्रार्थना की। जारी संघर्ष में नागरिकों की हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल की संक्षिप्त यात्रा पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी अस्पताल विस्फोट की घटना की निंदा की और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संघर्ष के दौरान नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए स्पष्ट रूप से खड़ा है और हम इस त्रासदी में मारे गए या घायल हुए मरीजों, चिकित्सा कर्मचारियों और अन्य निर्दोष लोगों पर शोक व्यक्त करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें