Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए तथा अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करें। देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु जय भोलेनाथ और ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों, मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करें। जय भोलेनाथ!!’’ प्रधानमंत्री आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 100वीं वर्षगांठ तक 25 वर्षों के सफर को अमृतकाल कहते हैं और इस अवधि में उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है।

Exit mobile version