Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने Rajasthan के विधायकों को दी सलाह, कहा- गुटबाजी व भ्रष्टाचार से रहें दूर

जयपुरः जयपुर की तीन दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के विधायकों और मंत्रियों को गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने शुक्रवार रात जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायकों, मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर विधायकों से सवाल किया। इस पर कुछ विधायकों ने भ्रष्टाचार को इसका कारण बताया हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने विधायकों से कहा कि ‘आपको गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहना है. पार्टी आपकी सभी गतिविधियों पर नजर रख रही है।‘

उन्होंने विधायकों से आगे कहा कि वे सिर्फ पांच साल के कार्यकाल को ध्यान में रखकर काम न करें। ‘पांच साल बाद दोबारा सरकार बने, इस बात को ध्यान में रखकर हमें आगे काम करना है।‘ प्रधानमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि वे उन बूथों का दौरा करें जहां वे चुनाव हार गए थे और फिर उस बूथ पर जाएं जहां से वे जीते थे और फिर इस पर मंथन करें कि किस वजह से उन्हें जीत मिली।

‘आपको सरकार के नशे में नहीं रहना चाहिए। ज़मीन पर काम करना होगा और अधिक काम करना होगा ताकि सरकार दोबारा आए।‘ इसके साथ ही मोदी ने विधायकों को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की भी सलाह दी। ‘सभी अधिकारी काम करते हैं, आपको बस यह जानना होगा कि काम कैसे किया जाए।‘

Exit mobile version