Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप की टैरिफ धमकी पर PM Modi का सख़्त प्रहार, 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील रद्द

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिकी कंपनी बोइंग से 31,500 करोड़ रुपये की डील रद्द कर दी है। दरअसल, भारत ने अपनी नौसेना के लिए अमेरिका की बोइंग कंपनी से छह पी-8I पोसेडन विमान खरीदने का सौदा किया था। ये विमान समंदर में निगरानी के लिए हैं। भारत के विशाल समुद्री क्षेत्र को देखते हुए नौसेना को ऐसे कई विमानों की जरूरत हैं। ये बेहद आधुनिक और उन्नत विमान हैं और अरब सागर से लेकर हिंद महासागर तक में चीन के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने के लिए इनकी बहुत जरूरत है।

भारत देगा स्वदेशी परियोजनाओं को प्राथमिकता

भारत ने 2009 से लेकर अब तक अमेरिका से कुल 12 पी-8I पोसेडन विमान खरीदे हैं। मई 2021 में अमेरिका ने भारत को 6 और विमान बेचने की अनुमति दी थी, जिसकी लागत तब 2.4 अरब डॉलर थी। लेकिन जुलाई 2025 तक लागत बढ़कर 3.6 अरब डॉलर यानी करीब ₹31,500 करोड़ हो गई। अब भारत सरकार ने इस डील को रोकते हुए स्वदेशी निगरानी विमान परियोजना को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब किसी भी प्रकार की अंतरराष्ट्रीय दबाव नीति के आगे नहीं झुकेगा। डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के जवाब में भारत का यह कदम वैश्विक मंच पर उसकी सख्त और स्वतंत्र नीति को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

 

Exit mobile version