Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

थिंपू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और भूटान के लोगों के बीच आत्मीयता उनके द्विपक्षीय संबंधों को अनूठा बनाती है। उन्होंने कहा कि ‘भारत’ भूटान के लोगों के दिलों में बसता है। प्रधानमंत्री मोदी को यहां भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। मोदी ने कहा, ‘भारत और भूटान के लोगों के बीच आत्मीयता उनके द्विपक्षीय संबंधों को अनूठा बनाती है।’ उन्होंने भूटानी लोगों से कहा कि ‘भारत आपके दिलों में बसता है।’ मोदी 2 दिवसीय राजकीय यात्र पर भूटान पहुंचे हैं। उनकी यात्र का उद्देश्य ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाना है। उन्होंने लोगों को ‘भूटान के मेरे प्यारे दोस्तों’ के रूप में संबोधित किया।

Exit mobile version