Site icon Dainik Savera Times

पीएम मोदी यूनान के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मनित

एथेंसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यहां यूनान के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। एथेंस में राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को यूनान के राष्ट्रपति कैटरीना एन. साकेलारोपूलू ने पीए मोदी को इस पुरस्कार से अलंकृत किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस विशेष सम्मान के लिए राष्ट्रपति साकेलारोपूलू, यूनान की सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह यह भारत के 140 करोड़ नागरिकों की ओर से ग्रहण कर रहे हैं।

Exit mobile version