Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी गोवा में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

February 5, 2024

PM मोदी गोवा में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

नई दिल्ली। पीएमओ द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मंगलवार को गोवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 1,330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा का स्थायी परिसर भी है। नवनिर्मित परिसर में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए टय़ूटोरियल कॉम्प्लेक्स, विभागीय कॉम्प्लेक्स, सेमिनार कॉम्प्लेक्स, प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ क्वार्टर, सुविधा केंद्र, खेल मैदान और अन्य सुविधाएं जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नेशनल इंस्टीटय़ूट ऑफ वॉटरस्पोर्ट्स के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे। संस्थान जनता और सश बलों दोनों के लिए जलक्रीड़ा और जल बचाव गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 विशेष पाठय़क्रम शुरू करेगा। प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा में 100 टीपीडी एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। इसे 60 टीपीडी गीले कचरे और 40 टीपीडी सूखे कचरे के वैज्ञानिक उपचार के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 500 किलोवाट का सौर ऊर्ज संयंत्र भी है।

वह पणजी और रीस मैगोस को जोड़ने वाली पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ एक यात्री रोपवे की आधारशिला रखेंगे। उनके द्वारा दक्षिण गोवा में 100 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। पीएम मोदी रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में 1,930 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें