Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुणे में दौड़ेगी ‘पिंक मेट्रो’, 4 नवंबर से महिला पायलट संभालेंगी कमान; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

November 3, 2026

पुणे में दौड़ेगी ‘पिंक मेट्रो’, 4 नवंबर से महिला पायलट संभालेंगी कमान; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

PM Modi inaugurate Pink Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से शिवाजीनगर) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजीत पवार मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस नई लाइन पर यात्री सेवाएं आधिकारिक तौर पर 4 नवंबर को सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी।

पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) के आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि पुणे मेट्रो लाइन-3 एक 23.203 किलोमीटर लंबा, पूरी तरह से एलिवेटेड (ऊंचाई पर बना) मेट्रो कॉरिडोर है, जिसे ‘पुणेरी मेट्रो’ और ‘पिंक लाइन’ के नाम से भी जाना जाता है। मान से शुरू होने वाला यह रूट हिंजवडी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क से होकर गुजरता है और पुणे के प्रमुख प्रशासनिक और व्यावसायिक केंद्र, शिवाजीनगर को जोड़ता है।

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब नहीं दिखेगा Maxwell का मैजिक! संन्यास का किया ऐलान, जानें कैसा रहा करियर

 

‘नेशनल मेट्रो रेल पॉलिसी, 2017 के तहत मॉडल तैयार
भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग (उपयोगिता सेवाओं को स्थानांतरित करने) सहित इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 8,313 करोड़ रुपये है। इसे केंद्र सरकार की ‘नेशनल मेट्रो रेल पॉलिसी, 2017’ के तहत DBFOT (डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण) पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर तैयार किया गया है।

इस लाइन पर कुल 23 स्टेशन हैं, जिनमें से 17 स्टेशन 3 नवंबर से यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इनमें से सात स्टेशनों पर फिलहाल केवल एक सीढ़ी (स्टेयरकेस) चालू रहेगी।

मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन किया जाएगा लागू
मेट्रो से उतरने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ‘मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन’ (विभिन्न परिवहन साधनों का एकीकरण) लागू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात Murasu, 120 kmph की रफ्तार से चलीं हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

 

हिंजवडी में ट्रैफिक जाम की समस्या होगी कम
सड़क यातायात के साथ-साथ पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए अलग साइकिल ट्रैक, चौड़े फुटपाथ, पैदल यात्री क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। डॉ. अभिजीत चौधरी ने कहा कि इससे ट्रैफिक जाम को कम करने में काफी मदद मिलेगी, खासकर हिंजवडी इलाके में।

इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 7.60 मेगावाट की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित की गई है, जिसमें मेट्रो स्टेशनों पर 6.10 मेगावाट और कार डिपो में 1.50 मेगावाट शामिल हैं। यह हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) प्रोजेक्ट की कुल बिजली जरूरतों का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पूरा करेगी।

महिला ट्रेन पायलटों द्वारा चलाई जाएंगी सभी ट्रेनें
पुणे मेट्रो लाइन-3 की सभी ट्रेनें लगभग 100 महिला ट्रेन पायलटों द्वारा चलाई जाएंगी। इसके अलावा, स्टेशन कंट्रोलर, टिकट स्टाफ और स्टेशन अटेंडेंट सहित कुल स्टेशन स्टाफ का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का होगा।

डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और आधुनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें