Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Telangana में 8,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

October 3, 2023

PM Modi ने Telangana में 8,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

निजामाबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के तहत बनाए जा रहे 800 मेगावॉट के संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री (पीएमओ) कार्यालय के मुताबिक, इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आíथक विकास में तेजी आयेगी तथा यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नयी रेलवे लाइन और धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया। उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के महबूबनगर और करनूल की रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की भी शुरुआत की और सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

इन प्रखंडों को आदिलाबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलांबा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मनचेरियाल, महबूबनगर (बेड़ापल्ली), मुलूगू, नगरकुरनूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरकिला, रंगारेड्डी (महेश्वरम्), सूर्यपेट, पेडापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसमपेट) जिलों में निर्मित किया जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें