Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन, एक साथ 1500 मंदिरों में हुई आरती

February 14, 2024

अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन, एक साथ 1500 मंदिरों में हुई आरती

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन हो गया है । इस मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ और मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा अर्चना की। यह मंदिर पश्चिम एशिया में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा है। इस मंदिर के सात शिखर हैं जो सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर में खाड़ी देश के लिहाज से ऊंटों की नक्काशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज भी पत्थरों पर बना है। दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के पास बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है। इस मंदिर को बनाने में 700 करोड़ रुपए की लागत लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें