Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने किया भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, आकाश अंबानी के साथ देखने पहुंचे JIO की नई स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी

October 27, 2023

PM मोदी ने किया भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, आकाश अंबानी के साथ देखने पहुंचे JIO की नई स्पेस फाइबर टेक्नोलॉजी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को प्रगति मैदान के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 (7th Indian Mobile Congress-2023) का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने शभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ (‘5G Use Case Labs) भी समर्पित किया।

 

100 ‘5जी लैब’ शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन जैसे विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देगी और देश को 5जी तकनीक के उपयोग में आगे ले जाएगी। भारत मंडपम से शुरू हुई 7वीं मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो के आकाश अंबानी ने कंपनी की स्पेस फाइबर तकनीक के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी, जो 1 GB प्रति सेकंड तक की गति देने में सक्षम है। Jio भारत फोन को भी इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2023 में भी प्रदर्शित किया गया।

 

वहीं पीएम मोदी वहां लगी एक प्रदर्शनी में पहुंचे, जहां उनको नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई। 7वीं मोबाइल कांग्रेस में देश के सबसे बड़े उद्योगपति शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय IT और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ये कार्यक्रम 29 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति को पेश करने का मौका मिलेगा।

 

तीन दिनों की कांग्रेस में 5जी, 6जी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला जाएगा और सेमीकंडक्टर उद्योग, हरित प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। IMC 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें लगभग 5000 CEO स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें